ठाकुरद्वारा। न्यायालय ने थाना भोजपुर के गांव रुस्तमपुर तिगरी में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है। गांव रुस्तमपुर तिगरी निवासी खुशनसीब पत्नी तोता उर्फ जमील अहमद ने न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि 17 अगस्त को वह और उसके परिवार के लोग किसी काम से गांव में चले गए थे। उसके घर पर चंद्रपाल की पत्नी सावित्री पशुओं का चारा आदि करती है। उनकी गैर मौजूदगी में वह घर पर आई। उन्होंने जब वापस घर पर आकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थे। उसने इस बारे में सावित्री से इस बारे में पूछताछ की। इस पर सावित्री, उसके पति चंद्रपाल, पुत्र विशाल व रितिक ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई के बाद पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए है।