ठाकुरद्वारा। नगर के एक निजी जच्चा बच्चा केंद्र पर डिलीवरी में महिला के मृत बच्चा पैदा होने पर परिजनों ने वहां पर हंगामा किया। नगर के मोहल्ला नई बस्ती की एक महिला को उसके परिजनों ने निजी जच्चा बच्चा केंद्र पर भर्ती कराया था। डिलीवरी के दौरान महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जिस पर परिजनों ने बच्चे को ले जाकर मंगलवार की शाम को दफन कर दिया। लेकिन बुधवार को लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन केंद्र पर हंगामा करने लगे। केंद्र के संचालक का कहना था कि उसने महिला के परिजनों को पहले ही बच्चे के बारे में बता दिया था। लेकिन वे वहां से महिला को नहीं ले गए। दोनों पक्षों में नोंकझोंक होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।