संभल स्थित श्री हरिहर मंदिर में गंगाजल चढ़ाने जा रहे शिव सेना कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। इसके बाद गांगन तिराहा स्थित मंदिर में सभी ने गंगाजल चढ़ाया। इसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
मंगलवार दोपहर शिव सेना (उत्तर प्रदेश) के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने संभल के श्री हरिहर मंदिर में गंगाजल चढ़ाने का एलान किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एलआईयू की टीम पहुंच गई। पुलिस ने सभी की घेराबंदी कर ली और संभल जाने से रोकने का प्रयास किया। बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों से शिव सेना कार्यकर्ता संभल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने गांगन तिराहे पर सभी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस इन्हें मझोला थाने ले गई। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम भी थाने आ गए। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद सभी ने गांगन तिराहा स्थित मंदिर में सभी ने गंगाजल चढ़ाया। इसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। शिव सेना कार्यकर्ताओं में डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा, मंजू राठौर, रंजीत कश्यप, गुड्डू सैनी, रामौतार सागर, सचिन चौधरी, रामचंद्र मेहरा, रोहताश कश्यप, पप्पू प्रजापति, लक्ष्मी कश्यप, सोना प्रजापति, राजबाला, तुरैहा, भरत लाल शर्मा, रिंकू सैनी समेत 200 कार्यकर्ता मौजूद थे। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि कुछ लोग संभल जा रहे थे। जिन्हें गांगन तिराहे पर रोक लिया गया।