ठाकुरद्वारा। दो लाख की नकदी के साथ विवाहिता का बच्चों समेत अपहरण कर लिया गया। शिकायत पर सीओ ने कोतवाली प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए है। कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव के एक व्यक्ति ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी पत्नी और तीन बच्चों का गांव के पांच लोगों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। आरोप है कि घर में रखे दो लाख रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर भी गायब हैं। उसने आरोपियों से इसकी शिकायत की। तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।