फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर में बूंदाबांदी और रात को मूसलाधार बारिश ने ठंड फिर लौटा दी है। रात की बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। अचानक मौसमी बदलाव से संक्रामक एवं मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद होगी, लेकिन सरसों को नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा। कांठ रोड में पौने नौ बजे तक घुस अंधेरा रहा। पूरे दिन बादल रहे। दोपहर में कई इलाकों में बारिश हुई तो अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी हुई। जिले में कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। रात को अचानक मूसलाधार बारिश हो गई। बारिश से न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम खुला रहेगा। मौसम के करवट बदलने से अधिकतर लोगों की स्वेटर और जैकेट फिर बाहर निकल आए। अचानक ठंड सेहत पर भी भारी पड़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें