फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: खाने में मिलाया नशीला पदार्थ और घर का सारा सामान समेट कर फरार हो गई लुटेरी दुल्हन

Tue, 06 Aug 2019 05:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुरादाबाद में शादी के दो दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन के कारनामे से हड़कंप मच गया। रविवार को एक होटल कर्मचारी के साथ फेरे लेने के अगले दिन ही दुल्हन घर का सारा माल समेटकर फरार हो गई। इससे पहले उसने घर के सदस्यों को भोजन में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया। बेहोशी की हालत में दूल्हे, उसकी बहन और भांजी व भांजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के झांझनपुर में श्याम लाल के मकान में संजय का परिवार किराये पर रहता है। संजय होटल में नौकरी करता है। संजय के परिजन और रिश्तेदारों ने शुक्रवार को बरेली निवासी युवती से उसकी शादी कराई थी। शादी कराने वाले बिचौलिया ने कहा था कि युवती गरीब परिवार से है। शादी से पहले बीस हजार रुपये देने होंगे और शादी भी मंदिर में ही होगी। 

संजय ने बताया कि बीस हजार रुपये बिचौलिये को दे दिए थे। शुक्रवार को मंदिर में शादी करने के बाद दुल्हन को लेकर परिवार के सभी लोग घर आ गए। शादी में संजय के बहन बहनोई और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। संजय ने बताया कि दुल्हन के साथ उसकी मौसी भी आई थी। 
विज्ञापन


शनिवार रात दुल्हन ने ही दाल चावल और आलू की सब्जी बनाई। परिजन और रिश्तेदारों ने खाना खाया। खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। रविवार सुबह करीब चार बजे संजय का भाई प्रदीप व उसके पिता वीरू जाग गए। उन्होंने देखा कि दरवाजा खुला था। घर में दुल्हन नहीं थी। 

संजय, उसकी बहन मंजू, भांजी चंचल, भांजा अंकित और परिवार के अन्य लोग बेहोशी की हालत में पड़े थे। काफी जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जाग नहीं पाया। दुल्हन और उसकी मौसी का कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार में मचे शोर शराबे की आवाज सुन कर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोशी का हालत में पड़े सभी पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। 

संजय ने बताया कि पूजा घर से 16 हजार रुपये और सोने व चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें