फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्रा से छेड़खानी, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश
विज्ञापन

- मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में बाजार जा रही 11वीं की छात्रा को युवक ने घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी की। उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

17 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में रहने वाला आरोपी अमित उसे लंबे समय परेशान कर रहा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बाजार जा रही थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से आ गया। उसने युवक को घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को बाइक पर बैठाने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी बाइक लेकर भाग गया। इसके बाद पीड़ित घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें