फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बेटी की मौत, पिता घायल, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Thu, 30 Mar 2023 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

नाराज ग्रामीणों ने संभल हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के उझारी संभल-उझारी मार्ग पर बुधवार की रात को ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार बेटी की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


सैदनगली थाना गांव ईशापुर शर्की निवासी  हरपाल सिंह क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार की रात को  वह 13 वर्षीय बेटी रितिका के साथ उझारी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। उझारी के नजदीक बैंकट हॉल के सामने से ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें रितिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरपाल सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

नाराज ग्रामीणों ने संभल हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है जबकि घायल का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।उधर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें