फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन जहां की शिकायत पर जांच पूरी, 20 से अधिक लोगों के बयान दर्ज

Tue, 21 May 2019 04:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
hasin jahan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चले आ रहे विवाद की जांच सीओ मिलक सलोनी अग्रवाल को सौंपी गई थी। इस मामले में उन्होंने मौके पर जाकर  बीस से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए थे। अब इस मामले में उन्होंने जांच पूरी करने के बाद  उच्चाधिकारियों को जांच सौप दी है।

विज्ञापन


क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इस मामले में हसीन जहां ने समी और उनके परिवार के लोगों पर  रिपोर्ट भी दर्ज करा रखा है। यह मामला काफी समय तक पूरे देश का एक बड़ा और चर्चित मामला हुआ था। कुछ दिन पहले हसीनजहां अपनी बेटी को लेकर अपने ससुराल (अमरोहा) पहुंच गई थीं। आरोप है कि ससुराल वालों ने उनको घर में नहीं आने दिया था। इस दौरान उनकी ससुराल वालों से नोकझोंक तक हुई थी।

बाद में इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई थी जहां पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में रखने के बाद अगले दिन शांति भंग की आशंका को देखते हुए एडीएम कोर्ट में पेश किया था जहां से उनको जमानत मिल गई थी। उसके बाद  हसीन जहां इस मामले को लेकर एडीजी बरेली से  मिली थीं। एडीजी ने इस मामले की जांच सीओ मिलक सलोनी अग्रवाल को सौंप दी थी। सीओ मिलक ने अमरोहा जाकर 20 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए थे। अब इस मामले की जांच पूरी होने के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन


क्रिकेटर शमी और हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद की जांच मिली थी। अमरोहा जाकर  इस मामले में काफी गहराई से जांच की गई थी। जिसमे लोगों के बयान भी दर्ज किए गए थे। जांच पूरी हो जाने के बाद उच्चाधिकारियों को जांच  रिपोर्ट सौंप दी गई है। -सलोनी अग्रवाल, सीओ, मिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें