सीओ रामपुर सलोनी अग्रवाल ने बताया कि, एडीजी के आदेश पर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के आधार पर रिपोर्ट एडीजी को सौंपी जाएगी। प्रकरण में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सीओ रामपुर के साथ जांच के दौरान मौजूद हसीन जहां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए मोहम्मद शमी, उनके भाई हसीब और डिडौली पुलिस जिम्मेदार होगी। वह अपने हक की लड़ाई आगे जारी रखेंगी। वह किसी से डरने वाली नहीं है।
तीन घंटे चली जांच
हसीन जहां प्रकरण में सीओ रामपुर की जांच तीन घंटे चली। सीओ ने सहसपुर अलीनगर से जिला अस्पताल तक प्रकरण की जांच की। प्रकरण से जुड़े हर शख्स से पूछताछ की।