फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मोहम्मद शमी ने किया कूड़ेदान का उद्घाटन, लोगों से की यह अपील

Fri, 20 Sep 2019 10:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
मोहम्मद शमी ने किया कूडेदान का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जोया रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्ति भारत कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने लोगों से देश को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अमरोहा में जोया रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक विरोधी मुहिम में हिस्सा लिया। यहां शमी ने कूड़ेदान का उद्घाटन किया। 

मीडिया से बातचीत में कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ भारत की कुंजी है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित हैं। प्रत्येक देशवासी का यह कर्तव्य है कि वह स्वच्छता को अपनाए। अपने घर, गली-मोहल्ला, गांव, शहर को साफ स्वच्छ बनाए। 
विज्ञापन


शमी ने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित करना जरूरी है। अगर हम आने वाली नस्लों को हराभरा माहौल देना चाहते हैं तो पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना होगा। 

उन्होंने प्रत्येक देशवासी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक विरोधी अभियान में हिस्सा लेने की अपील की। पेट्रोल पंप परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मोहम्मद शमी पारिवारिक विवाद को लेकर चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें