फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टीबी और कुष्ठता उन्मूलन के लिए करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद नागरिक समाज और सीएल गुप्ता आई हाॅस्पिटल की ओर से टीबी और कुष्ठ उन्मूलन में समाज की सहभागिता तथा नेत्रदाता परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह और डाॅ. नेहा सिंघल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक विश्व से टीबी की बीमारी समाप्त करने का संकल्प लिया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रोग को भारत में 2025 में ही समाप्त करने का चुनौतीपूर्ण संकल्प लिया है। इसलिए जिला अस्पताल की ओर से सभी सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि जहां कहीं भी टीबी लक्षण वाला कोई मरीज मिलता है तो उसको जिला अस्पताल भिजवाएं। किसी को खांसी और बलगम के लंबे समय से लक्षण हैं, उनका एक्स-रे अवश्य कराएं। किसी व्यक्ति का जीवन असमय खत्म न हो इस मुहिम में समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजीव बेलवाल, कुष्ठ निवारक विशेषज्ञ डाॅ. भास्कर अग्रवाल, डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, डाॅ. विशेष गुप्ता, ट्रस्टी शिखा गुप्ता, सरदार गुरविंदर सिंह रहे। कार्यक्रम में नेत्रदाता परिवारों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें