फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीपीडब्ल्यूडी करेगा ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम शीघ्र ही ईएसआईसी को 2.25 हेक्टेयर जमीन का स्थानांतरण करेंगे। इसके बाद सीपीडब्ल्यूडी सौ बेड के मंडलीय अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण कराएगा। अस्पताल निर्माण के लिए ईएसआईसी को 150 करोड़ का बजट पहले ही आवंटित हो चुका है।
विज्ञापन

कानपुर स्थित ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा ने बताया कि योगी सरकार ने जमीन देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नियमानुसार डीएम अब ग्राम हरथला राम गंगा विहार वेब सिनेमा के पीछे स्थित 2.25 हेक्टेयर जमीन का स्थानांतरण राज्य कर्मचारी बीमा निगम के पक्ष में करेंगे। इसके बाद सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) टेंडर जारी कर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कराएगा। इस दौरान विभाग के अभियंताओं की टीम मौके का निरीक्षण करने के लिए भेजी जाएगी। अस्पताल के लिए डिजाइन का काम एक संस्था के माध्यम से होगा। यह भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा एक स्व वित्तपोषित सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम इसका संचालन करेगा। वर्तमान समय में अस्पताल के लिए आवंटित जमीन सड़क से करीब चार फीट नीचे स्थित है। इसी कारण यहां जलभराव रहता है। अस्पताल निर्माण की घोषणा से काफी संख्या में कर्मचारी खुश हो गए हैं।
00

ईएसआईसी से कवर कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा लाभ
मुरादाबाद। नियमानुसार 21 हजार तक वेतन पाने वाले कर्मचारी और उनके परिवार अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। जिले के 82217 कर्मचारी ईएसआईसी (इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन) में पंजीकृत हैं। इनमें अधिकतर कर्मचारी पीतल उद्योगों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें