मुरादाबाद। टीकाकरण के लिए शुक्रवार को ठाकुरद्वारा और बिलारी में वैक्सीन की 220 डोज पहुंच गईं। बाकी चार अस्पातलों में आज (शनिवार) सुबह वैक्सीन कैरियर से भेजी जाएगी। जहां टीकाकरण की शुुरुआत सुबह नौ बजे से होगी।
गुरुवार को बरेली से कोरोना वैक्सीन की 22950 डोज जिला प्रतिरक्षण कार्यालय स्थित कोविड-19 वैक्सीन भंडारण कोल्ड चेन पहुंचीं थीं। जहां से शुक्रवार को वैन से ठाकुरद्वारा सीएचसी और बिलारी पीएचसी में भी वैक्सीन भेजी गई है। दोनों केंद्रों पर वैक्सीन की 110-110 डोज भेजी गई है। जिसे कोल्ड चेन में रखा गया है। वहीं शनिवार सुबह जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, टीएमयू और एशियन विवेकानंद अस्पताल में वैक्सीन कैरियर से डोज भेजी जाएगी। टीकाकरण की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी।