शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने सांसद आजम खां, विधायक तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम की रिमांड मांगी है। इसके लिए अजीमनगर थाने की पुलिस ने एडीजे-6 की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई सात मार्च को होगी।
शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोप में अजीमनगर थाने में सांसद आजम खां, विधायक तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस इस मुकदमे की विवेचना कर रही है। मुकदमे के विवेचक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि इस मुकदमे में वक्फ के दस्तावेजों में हेरफेर की गई है, जिसकी तस्दीक जरूर है। इसके लिए आवश्यक है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाए।