फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोरियर कंपनी के कर्मचारी पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी को घेर लिया और उसके पेट में चाकू से हमला करके घायल कर दिया जिसमें कर्मचारी घायल हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।मझोला क्षेत्र के शंकर नगर निवासी सचिन शर्मा का दिल्ली रोड पर साईं अस्पताल के पास कोरियर कंपनी का ऑफिस है। शंकर नगर निवासी शुभम उपाध्याय भी इसी कंपनी में कर्मचारी है। शुभम ने बताया कि ऑफिस के सामने छह युवक शराब के नशे में एक दूसरे को गाली गलौज कर रहे थे। ऑफिस के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनसे भिड़ गए। इसी दौरान वहां पहुंचे शुभम उपाध्याय ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की और चाकू से पेट में हमला कर दिया जिसमें वह वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। साथी कर्मचारी घायल शुभम उपाध्याय को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुभम उर्फ क्वार्टर और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें