फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनबी दोस्त ने दिए जख्म: एयरफोर्स कर्मी से दोस्तीकर जाल में फंसाया, चाय पिलाकर किया बेहोश; बनाया अश्लील वीडियो

Tue, 27 Jun 2023 08:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

आरोप है कि महिला ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था। जैसे ही एयरफोर्स कर्मी ने चाय पी तो वह बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों ने एयरफोर्स कर्मी की अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दोस्त बनकर रामपुर के दंपती ने एयरफोर्स कर्मी को उसके ही घर पर नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। बाद में उसकी अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रामपुर के दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति एयरफोर्स में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब में चल रही है। आरोप है कि 2021 में एयरफोर्स कर्मी की मुलाकात रामपुर जनपद के एक व्यक्ति से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। घर पर भी आना जाना शुरू हो गया था। लेकिन नवंबर 2021 में रामपुर का व्यक्ति एक महिला को लेकर घर पहुंचा और उसे अपनी साली बताया। इस दौरान एयरफोर्स कर्मी और रामपुर का व्यक्ति घर के बाहर टहलने चले गए।

जबकि महिला ने घर पर ही रह कर चाय बनाई। आरोप है कि महिला ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था। जैसे ही एयरफोर्स कर्मी ने चाय पी तो वह बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों ने एयरफोर्स कर्मी की अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में पता चला कि ब्लैकमेल करने वाले महिला और पुरुष दोनों दंपती हैं। उनके साथ तीन लोग और जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने ब्लैकमेल करके एयरफोर्स कर्मी से लाखों रुपये हड़प लिए। जबकि एक मकान व पचास लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित एयरफोर्स कर्मी ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में रामपुर जनपद के थाना स्वार क्षेत्र निवासी पति-पत्नी और भोट थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें