फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला के इश्क में गंवाई जान: रात में तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी, अचानक आ गए परिजन और...

Tue, 27 Jun 2023 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक देर रात शादीशुदा प्रेमिका के घर में घुस गया था। परिजनों उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे व्यक्ति को महिला के ससुराल वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


थाना इलाके में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे एक गांव में सोमवार रात दो बजे गांव का ही एक व्यक्ति अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा गया। हालांकि महिला के परिजनों ने दोनों को देख लिया और प्रेमी को पकड़कर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 

इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला तीन बच्चों की मां है, जबिक मृतक युवक की भी एक साल पहले शादी हुई थी। मृतक ट्रक ड्राइवर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें