फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मन्नत पूरी होने पर बेटियों संग हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाए दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कहते हैं कि जो महादेव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना कर भक्ति करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। महादेव अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते हैं। इसकी एक बानगी शनिवार को उस समय देखने हो मिली, जब कांठ तहसील क्षेत्र के गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर निवासी विनोद सैनी अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ पैदल यात्रा करते हुए हरिद्वार से कांवड़ लेकर शनिवार को कांठ पहुंचे।
विज्ञापन


विनोद सैनी ने बताया कि वह मन्नत पूरी होने पर कांवड़ लेकर आए हैं। उनकी पत्नी वीना का स्वास्थ्य खराब था, उनकी बेटियों निक्की, ज्योति और संजना ने अपनी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मन्नत पूरी होने पर पैदल कांवड़ लेकर लाने की बोल की थी। जिसके क्रम में वह अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के साथ हरिद्वार से 135 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कांवड़ लेकर आए हैं। कांवड़िया विनोद सैनी ने बताया कि वह 27 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले थे। सावन की पहली सोमवारी को वह कांठ के गांव लाडलाबाद प्रकटेश्वर शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें