फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उधार के रुपये मांगने पर दंपती को पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Jul 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर/सिरसवां दोराहा। उधार के रुपये मांगने पर दंपती की दबंगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव गिलपुरा निवासी वारिस ने पुलिस को बताया कि वह बीते मंगलवार शाम सात बजे पत्नी महाराव जहां के साथ भोजपुर क्षेत्र के गांव लखनपुर में अपने रिश्तेदार नजारूल के घर गया था। वारिस का कहना है कि उसे कुछ पारिवारिक काम से सात हजार रुपये की जरूरत थी जिसे लेकर वह नजारूल को उधार दिए गए रुपये मांगने पहुंचा था। इस पर नजारूल, उसका भाई फरियाद और पिता भोलू नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर वारिस और उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दोनों को घायल कर दिया गया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से भगा दिया। किसी तरह दंपती ने गांव लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वारिस ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर नजारूल, फरियाद और भोलू के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें