बिलारी। सहसपुर निवासी रईस अहमद की पत्नी साजिया की ओर से मंगलवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पति रईस अहमद ने बजरिए बैनामा जगह खरीदकर पावरलूम का छोटा कारखाना लगा रखा है। साजिया का आरोप है कि उसका रिश्ते का देवर तौफीक और देवरानी चमन दोपहर के समय पावरलूम कारखाने में आ गए और गाली देते हुए कारखाने से निकलने को कहने लगे। विरोध करने पर रईस अहमद को लोहे की राड मारकर घायल किया और उसके साथ भी मारपीट की तथा कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल दंपती का सीएचसी बिलारी में उपचार मेडिकल उपचार कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद