फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदहाल हो गया देश का पहला सबसे बड़ा इंडोर स्वीमिंग पूल, रामपुर के अंतिम शासक ने कराया था निर्माण

Mon, 20 Jul 2020 05:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
बदहाल इंडोर स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत की पहली सेंट्रली एयरकंडीशन बिल्डिंग खासबाग पैलेस में राजशाही के दौर में देश का सबसे बड़ा इंडोर स्वीमिंग पूल था। सभी सुविधाओं से सुसज्जित इस स्वीमिंग पूल की तरफ पैलेस पर काबिज़ अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के वंशजों ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से पैलेस के साथ-साथ यह स्वीमिंग पूल भी बर्बाद और बदहाल हो गया। 
विज्ञापन

खासबाग पैलेस लगभग 55 एकड़ जमीन पर बना है। रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां ने इसका निर्माण कार्य 1930 में पूर्ण कराया था। तब इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं रही थीं। 200 से अधिक कमरों वाले इस महल में सिनेमाघर और कोंफ्रेंस हॉल भी थे। 

दीवारों पर हथियार सजे थे। विदेशी कलाकारों को बुलाकर बनवाई गई पेंटिंग्स भी महल की शोभा बढ़ा रही थीं। महल में देश का सबसे बड़ा इंडोर स्वीमिंग पूल भी बना था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अंतिम शासक की संपत्तियों के बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है। जब सर्वे के लिए पैलेस के दरवाज़े खुले तो इस स्वीमिंग पूल की बदहाली सामने आई।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि पैलेस पर क़ाबिज़ अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के वंशजों ने धरोहर के संरक्षण पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए पैलेस के साथ साथ स्वीमिंग पूल भी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मैं रियासतकाल में राजभवन की हैसियत रखने वाले नूर महल में ही रहा और कभी खासबाग पैलेस में नहीं रहा। मेरे दादा ने खासबाग में देश का सबसे बड़े इंडोर स्वीमिंग पूल बनवाया था। यह बहुत अच्छा था। इस स्वीमिंग पूल की हालत देखकर दुख हुआ। खासबाग पैलेस और अन्य धरोहरों को खुर्दबुर्द किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 
-नवाब काजिम अली खां, पूर्व मंत्री व अंतिम शासक के पौत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें