फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: काउंसिलिंग से रिश्ता टूटने से बचा, साथ रहने को तैयार हुआ दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता और काउंसिलिंग से टूटते वैवाहिक रिश्ते को नया जीवन मिला। घरेलू विवाद के चलते थाने पहुंचा मामला काउंसलिंग के बाद समझौते में बदल गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला लिया।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का विवाह करीब एक वर्ष पहले भोजपुर क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पारिवारिक मतभेद और घरेलू विवाद बढ़ने लगे। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न आदि का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसे मिशन शक्ति केंद्र की काउंसिलिंग टीम को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई। काउंसिलिंग टीम ने पति-पत्नी और उनके परिजनों की बातें सुनीं और विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। समझ और सकारात्मक संवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच की दूरियां कम हो गईं। पुलिस की मौजूदगी और क्षेत्र के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने समझौता किया, जिसके बाद पति-पत्नी ने साथ रहने का निर्णय लिया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें