फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सभासदों ने नपा अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 17 Jan 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी के खिलाफ नगर पालिका के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को मुरादाबाद जाकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की। कमिश्नर से इस मामले की डीएम से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभासद समीउल्लाह खां, आसिफ सैफी, नदीम सिद्दीकी, जैस्मिन जहां, खातून, राकेश सागर, चंद्रकांता, कपिल कुमार, नफीस अहमद, मोहम्मद इरफान, यास्मीन, अकीला, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद मुस्तकीम समेत करीब 20 सभासदों ने कमिश्नर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया। जिसमें बोर्ड की बैठक समय से नहीं कराने, बैठकों में हुए आय-व्यय की जानकारी सभासदों को नहीं देनें, जल निगम और टोरंटो गैस की पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की सांठगांठ के चलते मरम्मत के नाम पर खाना पूरी कराने, निजी वाहनों में नगर पालिका का डीजल और पेट्रोल डलवाने तथा विकास कार्यों में मानकों का पालन नहीं करने तथा बैठकों में पारित प्रस्तावों का अध्यक्ष द्वारा पालन नहीं कराने समेत 22 आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम प्रीति सिंह व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने बताया कि उन्हें अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
आरोप गलत, दो सभासदों के खिलाफ विचाराधीन है कार्रवाई: सैफी
नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने ज्ञापन में लगाए गए आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। अध्यक्ष का कहना है कि दो सभासदों के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई विचाराधीन है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि एक सभासद को यूनिपोल पर विज्ञापन प्रसारित करने के बकाया 13 लाख रुपये टैक्स का नोटिस दिया गया था। जमा न करने पर 10 जनवरी को फिर नोटिस दिया गया है। वहीं दूसरे सभासद ने नगर पालिका की आवंटित दुकान की सीमा को तोड़कर उसमें अवैध रूप से पीछे की जमीन मिला ली है। अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके द्वारा जनहित में किये रहे हैं कार्यों से जनता खुश है। इस कारण कुछ सभासद उनके खिलाफ साजिश के अंतर्गत झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें