फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वार्डों में पानी नहीं पहुंचने पर सभासद हुए खफा

Thu, 31 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। वार्डों में जलापूर्ति नहीं पहुंचने पर सभासदों ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत उमरी कलां में अमृत 2.0 के अंतर्गत चल रहे पुर्नगठन पेयजल योजना के कार्य को मानक के अनुसार नहीं होने और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने की सभासदों द्वारा मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीएम अनुज सिंह और अधिशासी अभियंता जल निगम से शिकायत करने के बाद बुधवार को जल निगम एई और जेई को नगर पंचायत कार्यालय में बुलाकर चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली और सभासदों ने कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए अनियमितताएं बताई। कार्य को सही ढंग से समय पर पूरा कराने के लिए कहा। इसके बाद सभासदों ने दोनों अधिकारियों को उमरी कलां के मोहल्ला चौधरियान, नंगलियान, पछैईयान, अंसारियान, जुम्मे का बाजार, फरीदगंज आदि में भी घूमाकर पेयजल योजना के कार्य में बरती गई अनदेखियों के बारे में बताया। सड़कों में हो रहे गड्ढों से हादसों की आशंका भी व्यक्त की। वार्डों में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंचने पर सभासदों ने नाराजगी भी जताई। इस दौरान शहाना शमीम, साजिद, अतीकुर्रहमान, नफीस अहमद, यूनुस खान, जीशान भूरा, मास्टर शमीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें