फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली की मुहिम में निगम की मनमानी, 34 हजार पौधा बहा ले गया पानी

विज्ञापन
जामा मस्जिद पुल के नीचे रामगंगा नदी के किनारे नगर निगम द्वारा लगाए गए पौधों का हाल। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम भी अजब गजब काम करता है। हरियाली की मुहिम में निगम की लापरवाही सामने आई है। जहां हर साल रामगंगा का जलस्तर बढ़ता हैं, उन्हीं इलाकों में करीब बारह एकड़ भूमि पर 35 हजार पौधे रोप दिए गए। जो रामगंगा के पानी में बह गए। निगम का दावा है कि पांच हजार पौधे बचे हैं, लेकिन हकीकत में मौके पर एक हजार पौधे भी नहीं है, जबकि इन पौधों को लगाने में सात लाख रुपये खर्च किए गए थे। फिलहाल आने वाले मानसून में फिर पौधरोपण की तैयारी है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी के किनारे हरियाली लाने और नदी के कटान को कम करने के लिए पिछले साल जुलाई में ग्राम रसूलपुर नगला खेम जामा मस्जिद पुल के पास 12 एकड़ से अधिक भूमि में 35 हजार पौधे लगाए गए। इसका शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल ने किया था। इसमें सागौन, शीशम, यूके लिप्टस, सीरस, जामुन, अमरूद, खैर सहित कई किस्म पौधे शामिल थे। जिन्हें लगाने में सात लाख से अधिक रुपये खर्च हुए थे। यही नहीं पौधों की सिंचाई के लिए दो ट्यूबवेल भी लगा दिए गए। इन पौधों को रोपने के स्थान के चयन में लापरवाही बरती गई। पौधों को वहां लगाया गया जहां हर साल रामगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है। ये जानते हुए भी 35 हजार पौधे रोप दिए गए। जलस्तर बढ़ने पर ये पौधे रामगंगा के पानी में बह गए। हालांकि निगम का दावा है कि 35 हजार पौधों में पांच हजार पौधे ही मौके पर बचे हैं। लेकिन मौके पर इनकी संख्या एक हजार भी नहीं है। दो ट्यूबवेल होने के बाद भी बचे ये पौधे सूख रहे हैं।
- मानूसन के सीजन में पिछले साल जुलाई में रामगंगा नदी के किनारे ग्राम रसूलपुर नगला खेम में 35 हजार पौधे लगाए गए थे। जो रामगंगा में जलस्तर बढ़ने से नष्ट हो गए जिन्हें लगाने में सात लाख रुपये का खर्च आया था। वर्तमान समय में चार हजार से अधिक पौधे बचे हैं। जिनकी देखरेख की जा रही है। - शिव मोहन, उद्यान अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन

- रामगंगा नदी के किनारे लगाए गए 35 हजार से अधिक पौधे लगाए गए थे। जिसमें में से अधिकांश पौधे जलस्तर बढ़ने से पानी में बह गए। इसकी पूरी जानकारी मुझे हैं। जो पौधे बचे हैं, उनकी देखभाल के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। ताकि कोई बचे हुए पौधों को नुकसान न पहुंचा सके। - बिजेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें