फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां-बेटी के बीच आया कोरोना, मां पाजिटिव, तीन माह की बेटी निकली निगेटिव

Tue, 14 Apr 2020 01:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में कोरोना वायरस मां बेटी के बीच दीवार बन गया। मां का सैंपल पॉजिटिव मिला, जबकि उसकी तीन माह की बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे हालात में तीन माह की मासूम को मां की गोद से दूर होना पड़ेगा। 

विज्ञापन


फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसे हालातों को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं है। दरअसल लाकडाउन से पहले अमरोहा का एक परिवार दिल्ली के ओखला से लौटा। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाकर आइसोलेट कर दिया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।

आठ मार्च को आई रिपोर्ट में बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद नौ मार्च को परिवार के 9 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें तीन महीने की बच्ची भी शामिल थी। सोमवार देर शाम आई चालीस लोगों की रिपोर्ट में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं। 
विज्ञापन


संक्रमित महिलाओं में ही मासूम की मां का भी नाम आया, जबकि बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद तीन माह की बच्ची को लेकर स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए। उनके पास इसे लेकर कोई गाइडलाइन नहीं है। फिलहाल ऐसे हालात में मासूम को मां के साथ रखना खतरनाक हो सकता है इसलिए दोनों को एक दूसरे से अलग कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें