फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल से आया कोरोना आशंकित युवक भर्ती, जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा 

Thu, 26 Mar 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, स्वार (रामपुर)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी के गांव में तीन दिनों पूर्व केरल से आए युवक को बुखार और खांसी है। सूचना पर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। युवक को उसी के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जांच में युवक को खांसी,जुकाम, बुखार के लक्षण होने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


प्रशासन ने युवक के परिजनों को जांच रिपोर्ट आने तक घर में ही बंद रहकर किसी अन्य से मिलने पर भी रोक लगाई है। वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा बाहर से आए अन्य युवकों की तलाश में दिन भर जुटा रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नितिन दत्त शर्मा ने बताया की युवक की जांच करने पर उसमें कोरोना वायरस के लक्षण प्रतीत हो रहे है। इसलिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

एसडीएम राकेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस आशंकित युवक मिला है। जिसे जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक युवक के परिजनों को घर में बंद रहकर सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें