फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 2500 के पार पहुंची मुरादाबाद में संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जांच में तेजी आने के बाद ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को मुरादाबाद में संक्रमितों का आंकड़ा 2500 के पार पहुंच गया। सोमवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की टीएमयू में मौत हो गई। कोरोना के 92 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) के 16 पुलिस कर्मी और आरटीपीसीआर लैब ग्रेटर नोएडा से अस्थायी जेल के 11 बंदी भी संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2541 और मृतकों की 67 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि डबल फाटक, दुर्गेश नगर निवासी 42 साल की महिला तीन अगस्त को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल से टीएमयू रेफर हुई थी। महिला को दिल की तकलीफ थी। 30 जुलाई को इस्लाम नगर में एंटीजन टेस्ट कराया, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद सांस फूलने की परेशानी होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल से सैंपल पॉजिटिव आने पर टीएमयू भर्ती कराया। सोमवार सुबह दस बजे महिला की मौत हो गई। महिला का पति चाय की दुकान चलाता है और जेठानी स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर है।
सीएमओ ने बताया कि जीआईएमएस लैब ग्रेटर नोएडा से 27 पॉजिटिव हैं। इनमें मॉर्डन पब्लिक स्कूल में बनाई अस्थायी जेल के 11 बंदी संक्रमित आए हैं। डिप्टी गंज के तीन और सिविल लाइन में एक परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। कुंदरकी निवासी किर्गिस्तान से लौटा 30 साल का एमबीबीएस का छात्र भी पॉजिटिव आया है। प्रमुख निर्यातक फर्म का 45 वर्षीय मझोला निवासी कर्मचारी संक्रमित है। फर्म से अब तक आठ कर्मचारी संक्रमित आ चुके हैं। फर्म के निर्यातक के परिवार से भी तीन पॉजिटिव पहले ही मिल चुके हैं। 16 संक्रमित जिला अस्पताल की ट्रू नेट, आरटीपीसीआर और निजी लैबों से आए हैं। एसीएमओ डा. जीएस मर्तोलिया के मुताबिक रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में भी कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं। सोमवार को 1351 लोगों की सैंपलिंग की गई है। इनमें 1304 निगेटिव हैं। सर्वाधिक 21 पॉजिटिव हरथला जोन से आए हैं। हरथला जोन की प्रभारी डा. ऋचा लोचब ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 69 लोगों के सैंपल कराए गए और 16 पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं। वाणिज्य कर विभाग से भी दो कर्मचारी संक्रमित मिले। भोजपुर, बंगला गांव, किसरौल से दो-दो संक्रमित मिले हैं। मझोला और पीतल बस्ती से तीन-तीन और टाउन हॉल से पांच पॉजिटिव आए हैं। कानून गोयान से सात, मूंढापांडे, कुंदरकी से एक-एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें