उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के दिल्ली रोड स्थित तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) अस्पताल की दूसरी मंजिल से बुधवार को एक कोरोना मरीज महिला ने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
महिला द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी ने बताया कि बिलारी के गांव निवासी महिला को मंगलवार को भर्ती कराया गया था।