मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की तीसरी लहर से पहले कोविड अस्पतालों में संसाधनों को बढ़ाने और अन्य तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मुरादाबाद का दौरा करना पड़ा, क्योंकि इस मंडल की संक्रमण दर अधिक है। बताया कि प्रदेश के छह जिलों में कोरोना की संक्रमण दर सबसे ज्यादा है, जिसमें इस मंडल का अमरोहा जनपद पहले नंबर पर है, जबकि मुरादाबाद तीसरे नंबर पर।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को यह बात कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने मंडल के रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर जनपद के जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों और चिकित्साधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से बैठक कर कोविड की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कोविड संक्रमण की स्थिति, पॉजिटिवटी रेट, ट्रेस एंड ट्रैक, आरआरटी विजिट व मेडिसन वितरण की जानकारी दी। बताया कि विशेष सर्विलांस अभियान के तहत घर-घर जाकर संदिग्धों का चिन्हांकन करने की बाबत बताया। साथ ही कार्यालयों और अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जानकारी दी। बताया कि मंडल के सभी जिलों के अस्पतालों में बेड की उपलब्धता भी दोगुनी से ज्यादा की गई।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल समीक्षा में अमरोहा में संक्रमण दर ज्यादा होने पर वहां के जिलाधिकारी उमेश मिश्र से एंटीजन टेस्ट की संख्या हर दिन बढ़ाने की सलाह दी। कहा कि इससे संक्रमण दर कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंडल के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से निगरानी समितियों और गठित आरआरटी टीमों की संख्या में जानकारी प्राप्त की तो जनपद अमरोहा एवं मुरादाबाद में आरआरटी टीमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में वेंटिलेटर बेड एवं ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉजिटिवटी दर कम करने और मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए प्रभावी प्रयास करने हैं, टीम वर्क से ही सफलता प्राप्त होगी।
बैठक में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि
बैठक में जिले के प्रभारी और जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, शहर विधायक रितेश गुप्ता, विधायक कांठ राजेश कुमार सिंह चुन्नू।
बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु
- कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने
- आरटीपीसीआर, एंटीजन, ट्रूनॉट तीनों टेस्ट बढ़ाने
- आरआरटी टीम गांवों में एंटीजन जांच बढ़ाए
- भर्ती कोविड मरीजों से हर दिन परिजनों की बात करवाएं
- सभी वेंटीलेटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्रियाशील रखें
- पंजीकृत लोगों का वैक्सीनेशन करें
- कोरोना कर्फ्यू की व्यवस्था और प्रभावी हो
- निजी एंबुलेंस, निजी अस्पताल में मनमानी वसूली रोकें
- मेडिकल किट हर व्यक्ति को उपलब्ध करवाएं
- वैक्सीन की बर्बादी को रोकने
- स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फांगिंग
18 वर्ष से ऊपर वालों के वैक्सीनेशन में आगे आएं जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री ने कहा है कि 18 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। जनप्रतिनिधि अलग अलग सेंटर पर जाकर इसका शुभारंभ करें। सोमवार से इसका प्रारंभ किया जा रहा है। मंडल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवहारिक व्यवस्था बनाई जाए, जिससे उनकी आवश्यकता के अनुरूप आपूर्ति की जा सके।
कमांड सेंटर से कोविड मरीजों की निगरानी पर सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने कोविड कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली को समझा। सेंटर से ही मरीजों की निगरानी पर उन्होंने सराहना की। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एलसीडी पर एल वन, एल टू और एल थ्री कोविड अस्पतालों में हो रहे मरीजों के इलाज को दिखाया। बताया कि मरीज और डॉक्टर हर समय प्रशासन की नजर में रहते हैं। इसके बाद डीएम ने सेंटर की गतिबिधि के बारे में बताया कि 25 लोगों की आठ आठ घंटे ड्यूटी रहती है, जो हर कॉल का अटेंड करते हैं। कॉल करने वाले की समस्या को शांति से सुनते हैं, फिर उसका समाधान कराते हैं। सीएम ने पूरी व्यवस्था को समझकर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने सेंटर में आने वाली फोन कॉल्स को सुन और स्टाफ को जवाब देते देखा। इस पर उन्होंने प्रशासन की तैयारियों और इसमें लगे स्टाफ की सराहना की।
अमरोहा की संक्रमण दर 19 तो मुरादाबाद की है 18
कमिश्नर ने बताया कि अमरोहा में हर 100 एंटीजन टेस्ट पर 19 मरीज पॉजिटिव मिल रहे हैं, जबकि मुरादाबाद में 18 मिल रहे हैं। इस तरह अमरोहा की संक्रमण दर 19, जबकि मुरादाबाद की 18 है।
नगर विधायक ने उठाई आईसीयू बेड, वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की समस्या
फोटो
मुरादाबाद।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बैठक में मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में आईसीयू बेड और वेंटीलेटर की काफी कमी है, जिसे बढ़वा दिया जाए। इसके अलावा ऑक्सीजन की बड़ी समस्या है। कोविड हास्पिटल को तो प्रशासन ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है, लेकिन निजी अस्पतालों और होम आइसोलेट मरीजों को ऑक्सीजन की काफी दिक्कत होती है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टाफ को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण दिलाकर रखवाएं। शासन ने इनके लिए मानदेय निश्चित किया है। उस मानदेय पर अस्पतालों में स्टाफ को रखा जाए। ब्यूरो
शहर विधायक के कम्यूनिटी किचेन चालू करने की सराहना की
शहर विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने कंम्यूनिटी किचेन चालू कर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में तीमारदारों और रेलवे व बस अड्डे के सामने जरूरतमंदों
कम्युनिटी किचन की व्यवस्था कर जरूरतमंदों को फूड पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।