फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव सोच से परिवार को मदद और रेस्त्रां मालिक की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति एवं उसके परिवार के साथ समाज की पॉजिटिव सोच जरूरी है। पॉजिटिव सोच से ही संक्रमित का हौसला और परिवार की उम्मीद बढ़ती है। मुरादाबाद के लोगों ने हिमगिरी निवासी संक्रमित रेस्त्रां मालिक की होम क्वारंटीन पत्नी और बेटी की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर पॉजिटिव सोच दिखाई है। दो सौ से ज्यादा लोगों ने कॉल कर इस परिवार की मदद की इच्छा जाहिर की। परिवार को मदद तो मिली ही, साथ साथ टीएमयम में भर्ती संक्रमित रेस्त्रां मालिक की पहली रिपोर्ट भी निगेटिव आने से सुकून मिला है।
विज्ञापन

45 साल के रेस्त्रां मालिक और 18 साल के बेटे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कालोनी के लोगों ने ही उनके परिवार से मुंह मोड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के चार सदस्यों समेत कालोनी और रिश्तेदारी में 34 लोगों के सैंपल लिए। इसके बाद से होम क्वारंटीन पत्नी और बेटी सामाजिक भेदभाव का शिकार हो गए। घर में सब्जी, दूध और राशन खत्म होने पर बेटी ने पुलिस, प्रशासन के कंट्रोल रूम और हेल्पलाइनों पर मदद की गुहार लगाई। अधिकतर नंबर रिसीव नहीं हुए। जो नंबर उठे भी तो राशन के बजाए सिर्फ आश्वसन मिला। हताश बेटी ने अमर उजाला में फोन कर अपनी पीड़ा साझा की।
अमर उजाला की पहल पर गुरुवार सुबह से कई लोग परिवार की मदद करने उनके घर पहुंच गए। साथ ही उन्हें एवं अमर उजाला कार्यालय में सुबह से शाम तक लगातार लोगों के कॉल आती रही कि वे इस परिवार की मदद करना चाहते हैं। बेटी और पत्नी ने उनकी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया। बेटी ने कहा कि, क्वारंटीन सभी परिवार सामाजिक भेदवभाव से गुजर रहे हैं। लोगों को उनके साथ सकारात्मक सोच और सहानुभूति की जरूरत है। बेटी ने बताया कि देर शाम तक लोग मदद के लिए आते और फोन करते रहे। लेकिन उन्होंने जरूरत भर का सामान लिया। टीएमयूम में भर्ती संक्रमित रेस्त्रां मालिक की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 34 सैंपलों में बेटा पहले से पॉजिटिव आने पर भर्ती है। दो लोगों की रिपोर्ट में संशय है और बाकी सभी निगेटिव आ गई हैं। रेस्त्रां मालिक की गुरुवार को डायलिसिस हुई और शुक्रवार को दूसरा सैंपल भेजा जाएगा। सैंपल निगेटिव आते ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें