फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी-मदरसे का छात्र कोरोना संक्रकित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार का दिन भी शहर और प्रशासन के लिए राहत भरा रहा। आज आई 50 सैंपल रिपोर्ट में मात्र दो पॉजिटिव केस निकले, बाकी 48 की रिपोर्ट निगेटिव रही। नए संक्रमित मरीजों में एक बिहार का रहने वाला है, जो मदरसे का छात्र है। वहीं दूसरा संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी है। जिसे लेकर जिला अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हो गई। इसमें एक मरीज स्वस्थ हो चुका है।
विज्ञापन

बिहार के जनपद मधुबनी का रहने वाला छात्र अमरोहा के मदरसे में पढ़ता है। नौ अप्रैल को पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट किया था। वहीं जिले के एक स्वास्थ्य कर्मी को बुखार और खांसी की शिकायत थी। 21 अप्रैल को दोनों का सैंपल कराया गया था। शुक्रवार को लखनऊ से पचास सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 48 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना संक्रमित होने पर हड़कंप मच गया है। डाक्टर से लेकर स्टाफ तक में खलबली मच गई है। फिलहाल सर्विलांस टीम दोनों के संपर्क वालों की सूची तैयार कर रही है। संपर्क वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें