फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में छिपा अकबर पुलिस को गच्चा देकर फरार, पनाहगार सलीम गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2020 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम पर पथराव के लिए लोगों को उकसाने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अकबर अली कब्रिस्तान में छिपा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह दीवार कूदकर अपने जानकार सलीम के घर में घुस गया।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस यहां पहुंची तो सलीम ने उसे भगाने में मदद की। अकबर तो भाग गया पर पुलिस ने उसे पनाह देने के आरोप में सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

नागफनी पुलिस ने जांच पड़ताल और फुटेज व लोगों के बयानों के बाद शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर अकबर अली का नाम सामने आ गया था। आरोप है कि उसी ने नवाबपुरा में लोगों को पथराव के लिए उकसाया था। इसके अलावा इंशा अल्लाह और ढिल्लन के परिवारों के नाम पहले ही उजागर हो चुके थे। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं जो अलग-अलग इलाकों में लगातार दबिश दे रहीं हैं।

रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर अकबर अली हाजी नेब की मस्जिद के पीछे कब्रिस्तान में छिपा हुआ है। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की लेकिन उसने पुलिस को चकमा दे दिया। पुलिस के मुताबिक वह वहां से निकलकर निकट के ही मोहल्ले के रहने वाले सलीम के मकान में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस काफी देर तक सलीम का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती रही लेकिन काफी देर बाद दरवाजा खोला गया। पुलिस के मुताबिक जानबूझकर दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान अकबर छतों से होता हुआ रामगंगा नदी की ओर फरार हो गया। थाना नागफनी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि अकबर को शरण देने के आरोप में सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

अकबर अली, ढिल्लन उसके तीनों बेटे और इंशा अल्लाह व उसके परिवार के लोगों की तलाश की जा रही है। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि फुटेज से जरिये एक अन्य आरोपी निवासी निसार पुत्र कमाल निवासी घोसी की पुलिया नवाबपुरा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें