फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबपुरा के 13 आरोपियों समेत 58 लोगों के कोरोना सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव करने वाले 13 पत्थरबाजों समेत शुक्रवार को 58 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। पत्थरबाजों के सैंपल जेल से लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 69 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना के लक्षणों की जांच की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी के मुताबिक जिले में अभी तक 532 लोगों सैंपल हो चुके हैं। इनमें 33 लोगों की पॉजिटिव और 271 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी रिपोर्ट का इंतजार है। डा. प्रेमी ने बताया कि शुक्रवार को 58 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें 22 सैंपल आईएफटीएम और 19 जेल, 13 जिला अस्पताल, तीन टीएमयू और एक कॉसमॉस अस्पताल से लिया गया है। जेल से हुए सैंपलों में 13 पत्थरबाजों के शामिल हैं। आईएफटीएम वाले सैंपल जमातियों के हैं, जबकि बाकी सैंपल कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क और निमोनिया पीड़ित लोगों के हैं। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आईएफटीएम से छह, एमआईटी से 11 और जिला अस्पताल से पांच लोगों को घर भेज दिया।
डा. संजीव कुमार, विनती सिंह और आरएन वाजपेयी की टीम ने हिंदू मॉडल स्कूल, कटघर और मुगलपुरा थाना क्षेत्र में बाहरी जिलों और राज्यों से आने वालों के अलावा संदिग्धों की थर्मल स्क्रीनिंग की। 69 लोगों की जांच की गई। इनमें किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना राउंडअप
------------
- जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 33
- आईएफटीएम में क्वारंटीन 270
- एमआईटी में क्वारंटीन 86
- निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद 22 लोग घर भेजे गए
- अब तक कुल कोरोना जांच 532
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें