मुरादाबाद। एमआईटी में क्वारंटीन जमाती अचानक ही हंसना-बोलना और खाना पीना भूल गए हैं। आठ साथियों के पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही उनके चेहरों पर खौफ और मायूसी घर कर गई है। जमातियों को आशंका है कि वो खुद भी पॉजिटिव हो सकते है। कइयों ने मंगलवार को खाना नहीं खाया और पूरे दिन बेड पर इबादत की।
सोमवार तक एमआईटी के गर्ल्स हास्टल में 52 और ब्वायज हास्टल में 38 जमाती क्वारंटीन थे। इनमें इंडोनेशिया के आठ जमाती हैं। प्रोटॉकाल के मानक से जमातियों को अलग-अलग कक्षों और जरूर रखा गया है। लेकिन चार जमातियों के लिए एक बाथरूम है। जमातियों को 14-14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। जमाती अलग-अलग तारीखों में क्वारंटीन हुए हैं। हास्टल में जमाती आपस में बातचीत करते थे। कई लोग साथ बैठक खाना और इबादत करते थे। इंडोनेशिया के जमातियों ने शुरुआती दिनों में स्टाफ को परेशान किया। सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आते ही जमाती खुशी मनाते थे।
रविवार को एक जमाती और सोमवार को सात जमातियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हास्टल का माहौल ही बदल गया है। 12 लोगों की रिपोर्ट आनी है, जबकि कइयों के पूर्व में निगेटिव आ चुकी है। साथी आठ जमातियों के पॉजिटिव आने से सभी दहशत में हैं। मंगलवार को हॉस्टलों में खामोशी रही और सभी के चेहरों पर मायूसी दिखी। कमरे के बाहर मेज या कुर्सी पर उनका खाना और पानी की बोतल रखी जाती है। मंगलवार को कइयों ने घंटों तक न खाना उठाया और न ही पानी पिया। जमाती अपने बेड से नहीं उतरे और खुद की सलामती की दुआ करते नजर आए। इन लोगों ने पॉजिटिव जमातियों के साथ शौचालय इस्तेमाल करने के साथ बैठक खाना भी खाया है। ऐसे में उनको खुद के संक्रमित होने की आशंका है।
गेट पर सामान और कपड़े छोड़कर गए परिवार के लोग
हास्टल में रहने वाले जमातियों के परिवार के लोग उनके लिए सामान, कपड़े और उनकी जरूरत भर का सामान लाते हैं। गेट से अंदर उनको प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। मंगलवार को परिवारजन भी आशंकित नजर आए। गेट पर तैनात कर्मियों ने अपने बेटों के बारे में पूछताछ करते दिखे।
स्टाफ और जमातियों के पास नहीं है एन 95 मास्क
जमातियों और स्टाफ कर्मियों को एन 95 मास्क नहीं दिया गया है। उनके पास थ्री लेयर मास्क है। जबकि पॉजिटिव मिलने के बाद संवेदनशीलता बढ़ गई है।
- जमातियों की क्वारंटहीन अवधि बढ़ाकर 28 दिन कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के 12 कर्मियों के अलावा पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है। जिनके सैंपल होकर निगेटिव आए हैं लक्षण उभरने पर उनके सैंपल लिए जाएंगे। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ