फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकबड़ा में कोरोना संदिग्ध की मौत, सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। मुरादाबाद के पाकबड़ा में कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हो गई। उसने हाईवे किनारे स्थित सीएनजी पंप के सामने सोमवार रात खांसते हुए दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर कोरोना जांच के लिए शव से सैंपल लिए हैं। अभी तक मृतक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे राम सागर ने बताया कि सोमवार रात दिल्ली हाईवे पर लोधीपुर में सीएनजी पंप के सामने 55 से 60 वर्षीय एक व्यक्ति तेज-तेज खांस रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी यूपी 112 और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उस व्यक्ति को टीएमयू अस्पताल भिजवा दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने कोरोना संदिग्ध होने की जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम पीएम हाउस पहुंची और शव से कोराना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। अब सैंपल रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीओ हाईवे ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें