फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: घर पहुंचने की आस में की थीं कार, चालक पैसा-सामान लेकर फरार

Mon, 30 Mar 2020 06:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना की दहशत में एक तरफ लोग जहां घरों को लौट रहे लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी हैं जो इन्हीं को चूना लगा रहे हैं। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद होने के बाद घर लौट रहे बिहार और पूर्वांचल के लोगों को दो कार चालकों ने ठग लिया।

विज्ञापन


उन्हें घर तक छोड़ने का झांसा देकर कार सवार सीएनजी पंप से भाग निकले और पीड़ितों को यहीं छोड़ गए। ये दोनों कारें 14 हजार रुपये में बुक की गई थीं। पाकबड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सीओ हाईवे राम सागर ने बताया गया कि बिहार के गोपालगंज जनपद के तजरिया सुजान गांव निवासी दिनेश यादव, हरिचंद्र यादव, कृष्ण यादव, नागेंद्र और मुन्ना और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के गांव वाघा चुनार निवासी राजू यादव, मुकेश, संदेश, पप्पू व दशरथ बिजनौर स्थित स़ुपर प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित लोगों ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी बंद होने के बाद सभी लोग अपने घर लौट रहे थे। वे बिजनौर से पैदल की गजरौला तक पहुंच गए। रविवार सुबह उन्होंने गजरौला से गोपालगंज और कुशीनगर के लिए चौदह हजार रुपये में दो कारें बुक की थीं। एडवांस में आठ हजार रुपये कार चालकों को दिए और बाकी रकम घर पहुंचने पर देने की बात तय हुई थी।

इसके बाद सभी लोग कारों में सवार हो गए। उन्होंने बताया गया कि पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर सीएनजी पंप के पास चालकों ने मजदूरों से कहा कि वह कारों से उतर जाएं। कारों में सीएनजी भरवाना है। सीएनजी भरवाते समय कारों में आग लगने का खतरा रहता है।

इस लिए पंप से पहले ही सभी लोग नीचे उतार दिए थे। इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद भी जब कार चालक कार लेकर नहीं पहुंचे तो पीड़ित लोग उनकी तलाश करते हुए पंप तक पहुंच गए। यहां दोनों कारें नहीं मिलीं। इसके बाद पीड़ित लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

खबर मिलने पर गजरौला और पाकबड़ा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पीड़ित लोगों से घटना की जानकारी ली। कार चालाकों की काफी तलाश गई की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिससे कार चालकों को ट्रेस कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। सीओ हाईवे ने बताया कि कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा में पीड़ित लोगों को खिलाया गया खाना
ठगी के शिकार लोगों की मदद को पाकबड़ा के लोग आ गए हैं। सभी को पाकबड़ा में खाना खिलाया गया। इसके बाद उन्हें बिहार तक भिजवाने के लिए पुलिस से मदद करने की मांग की गई है। इसके अलावा भी कुछ लोग उन्हें बिहार कुशी नगर तक भिजवाने की व्यवस्था करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें