फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों पर होने लगा कोरोना का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवरात्र के शुरू होते ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। 16 अप्रैल से शादियां भी शुरू हो जाएंगी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस का असर शादी-ब्याह पर होने लगा है। लोग किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए मार्च और अप्रैल के बजाय गर्मियों के बाद शादी की तारीख निकलवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसक अलावा बड़े-बड़े होटलों में होने वाले शादी के कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। होटल प्रबंधकों और निदेशकों के अनुसार अप्रैल माह के लिए पूछताछ भी आनी बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

मार्च माह में तीन शादियां स्थगित हो गई हैं। इसके अलावा अप्रैल माह की शादी के लिए पूछताछ बंद हो गई है। अब नई बुकिंग नहीं आ रही हैं। कुछ लोग रिश्तेदारों और और परिचितों के बजाय सिर्फ परिजनों के बीच शादियां कराने का प्रस्ताव दे रहे हैं।
सतीश अरोरा, निदेशक, होटल क्लार्क इन।
25 मार्च और चार अप्रैल की की शादी की बुकिंग थी। अब इन शादियों को स्थगित करने के लिए कहा है। चार अप्रैल की शादी में संबंधित व्यक्ति के अतिथि दूसरे देशों से आने थे। उनके वीजा निरस्त हो गए हैं। मई-जून में काफी शादियां होती हैं। उसकी बुकिंग भी सुनिश्चित नहीं है। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पवन वर्मा, निदेशक, मंगलम रिसोर्ट कांठ रोड।
ज्यादातर बुकिंग अप्रैल में हैं। कोरोना वायरस की वजह से शादी स्थगित करने का निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन इस संबंध में जानकारी जरूर ले रहे हैं। अप्रैल की खाली तारीखों की बुकिंग बंद हो गई है। इस सप्ताह की दो-तीन पार्टी निरस्त कर दी गई हैं।
अंकुर गोयल, प्रबंधक, मानसरोवर पैराडाइज।
25 मार्च को एक रिसेप्शन का कार्यक्रम था। इसके अलावा एक शादी थी। वह स्थगित कर दिए गए हैं। ग्राहक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अतिथियों की संख्या कम कर रहे हैं। लोगों में जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन

गौरव गुप्ता, निदेशक, प्रेम चुनरिया होटल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें