फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संभावित युवती का सैंपल लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में भी कोरोना वायरस का पहला आशंकित केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जर्मनी समेत चार देशों की यात्रा से लौटी युवती में कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने युवती का आइसोलेशन वार्ड में युवती का सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से सोमवार को विदेश यात्रा कर मुरादाबाद लौटे नए 109 लोगों की सूची जारी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें 90 लोगों को चिह्नित कर लिया है। इन्हंी लोगों में युवती भी शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक सोमवार को 109 लोगों की सूची मिली है। ये सभी फरवरी माह से अब विदेश यात्रा कर लौटने वाले हैं। सर्विलांस टीमों ने मंगलवार को विदेश यात्रा कर लौटे लोगों को चिह्नित किया। चिह्नित 90 लोगों में कटघर निवासी 20 साल की युवती बुखार से पीड़ित थी। युवती को दो दिन से बुखार आ रहा था। सीएमओ ने बताया कि युवती 23 फरवरी को जर्मनी, स्पेन, इटली और नीदरलैंड की यात्रा कर लौटी है। प्रारंभिक स्क्रीनिंग में कोरोना के आशंकित लक्षण मिलने पर सर्विलांस टीम उसे जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड लेकर आई।
सीएमओ ने बताया कि आईसोलेशन वार्ड में युवती का सैंपल लिया गया। युवती को घर भेज दिया है। युवती की उसके घर पर ही निगरानी की जाएगी। युवती के घर को आइसोलेट किया गया है। युवती के परिवार में छह सदस्य हैं। सभी की स्क्रीनिंग की गई है। सीएमओ के मुताबिक युवती का सैंपल पॉजिटिव आता है तो परिवार के सभी लोगों का सैंपल लिया जाएगा। विदेश से लौटने के बाद युवती जिन लोगों के संपर्क में रही है उनकी भी स्क्रीनिंग कर निगरानी रखा जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि चिह्नित 90 लोगों में कई लोग दिल्ली, ग्रेटर नोएडा में हैं। कई लोग कल यानी बुधवार की सुबह तक मुरादाबाद पहुंचेंगे। बुधवार तक नई सूची के सभी लोगों को चिह्नित कर उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। 109 लोगों में अधिकतर लोग जर्मनी, स्पेन, इटली और चीन से लौटने वाले हैं। मुरादाबाद शहर समेत देहात क्षेत्रों के रहने वाले हैं। अधिकतर व्यवसायी और छात्र हैं। इन सभी को 14 दिन की निगरानी में रखा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि मुरादाबाद जिले में पूर्व में 76 लोग विदेश यात्रा कर लौटे हैं। इनमें सभी की स्क्रीनिंग की गई है। अधिकतर लोगों की 24 दिन की निगरानी की अवधि पूरी हो चुकी है।
सैंपल लेने कोई नहीं हुआ तैयार
आइसोलेशन वार्ड में युवती के पहुंचने पर अस्पताल कर्मी उसका सैंपल लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। युवती करीब पौने सात बजे अस्पताल पहुंची। करीब एक घंटे तक सैंपल लेने के लिए कर्मचारी एक-दूसरे का मुंह ताकते रहे। जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन अवकाश पर था। सर्विलांस टीम ने उसे बुलाया। टेक्नीशियन से अवकाश पर सैंपल लेने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद सीएमओ और नोडल अधिकारी ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद ही टेक्नीशियन ने पहुंचकर सैंपल लिया। युवती करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल से घर लौटी।
युवती ने एंबुलेंस से आने से किया मना
सर्विलांस टीम ने युवती को अस्पताल तक लाने के रिजर्व में रखी गई एंबुलेंस बुलवाई। युवती ने एंबुलेंस से आने से साफ इंकार कर दिया। युवती संपन्न परिवार से है। युवती अपनी कार से अस्पताल पहुंची। युवती को अस्पताल पहुंचते ही लोगों में दहशत हो गई।
सूचना नहीं देने वालों पर होगी कार्रवाई
युवती 23 फरवरी को चार देशों की यात्रा कर लौटी है। युवती ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी है। सीएमओ ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटने वाले हर व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग को सूचना देनी अनिवार्य है, ताकि उनकी स्क्रीनिंग की जा सके। सीएमओ ने बताया कि सूचना छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें