फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस से लौटे छात्र की जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग, निगरानी में 20 लोग

Sat, 14 Mar 2020 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो मुरादाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
संदिग्ध मरीज की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना की दहशत से शुक्रवार को पेरिस से एक छात्र वापस मुरादाबाद लौटा है। छात्र जिगर कालोनी का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में छात्र की स्क्रीनिंग की। छात्र पूरी तरह स्वस्थ है। बुधवार को अलग-अलग देशों से वापस लौटे मुरादाबाद के 11 लोगों में एक महिला कोलकाता और साध्वी हरिद्वार में है। स्वास्थ्य विभाग ने कोलकाता और हरिद्वार जिला एवं स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी कर निगरानी करने की सलाह दी है। मुरादाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस टीम की निगरानी में 20 लोग हैं।

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट एपिडेमिलॉजिस्ट अजीजउर रहमान ने बताया कि पेरिस से एक छात्र लौटा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर सर्विलांस टीम शुक्रवार को छात्र के घर जिगर कालोनी पहुंची। छात्र से पूछताछ के बाद उसे जिला अस्पताल ले गई और वहां उसकी स्क्रीनिंग की गई। छात्र पूरी तरह स्वस्थ है।

अजीजउर रहमान ने बताया कि बुधवार को लौटे मुरादाबाद के 11 लोगों में एक महिला कोलकाता और साध्वी हरिद्वार में है। महिला का कोलकाता में ससुराल है। उसका पासपोर्ट मुरादाबाद मायके के पते से बना है। साध्वी मुरादाबाद की रहने वाली हैं और हरिद्वार में प्रवचन करती हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों से अब तक मुरादाबाद के 54 लोग वापस लौटे हैं। इनमें 20 लोगों की निगरानी मुरादाबाद में की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें