फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से लौटे 31 लोगों की मुरादाबाद में निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चीन के कोरोना वायरस की दहशत मुरादाबाद भी पहुंच गई है। मुरादाबाद मंडल में 31 लोग चीन से लौटकर आए हैं। इनमें 27 लोग अकेले मुरादाबाद जिले के हैं। भारतीय दूतावास एवं एयरपोर्ट की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने चीन से वापस लौटे सभी लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। एहतियातन सभी 31 लोगों की पूरी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने चीन के साथ ही एशिया और यूरोप के कई देशों में दहशत फैलाई है। भारत में केरल में कोरोना के संदिग्ध मिलने से देशभर में हाई अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट के बीच भारतीय दूतावास और एयरपोर्ट प्रशासन की सूचना से मुरादाबाद में भी कोरोना वायरस की दहशत पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग के मुताबिक दूतावास से मुरादाबाद मंडल के 31 लोगों की सूची जारी हुई है। ये सभी चीन में कोरोना वायरस की दहशत से स्वदेश लौटकर आए हैं। इनमें चार संभल और 27 मुरादाबाद जिले के हैं। मुरादाबाद जिले के अधिकतर लोग शहरी क्षेत्र के हैं और चीन में पढ़ाई कर रहे हैं।
सीएमओ के मुताबिक स्वदेश लौटते ही सभी लोगों की दिल्ली में स्क्रीनिंग हो चुकी है। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतने और लौटे सभी लोगों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी लोगों के घर पहुंचकर उनकी स्क्रीनिंग कर चुकी है। सभी लोग स्वस्थ हैं, लेकिन उनकी निगरानी हो रही है। इस सभी के परिवार के लोगों की भी निगरानी हो रही है। मुरादाबाद पहुंचे सभी लोगों से जरूरी कामकाज से ही घर से बाहर निकलने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति में वायरस के लक्षण मिलते हैं तो तत्काल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। आइसोलेशन वार्ड को दुरुस्त रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें