फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दावत को लेकर दो भाइयों में हुई कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहमतनगर गली नंबर एक निवासी पीतल मजदूर जाकिर (52) अपने छोटे भाई जहांगीर के साथ एक ही मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक जाकिर अविवाहित थे और मकान में नीचे रहते थे। जबकि उनका छोटा भाई जहांगीर उसी मकान की पहली मंजिल पर परिवार समेत रहता है और आटो रिक्शा चलाता है। पुलिस के मुताबिक जाकिर को रहमतनगर गली नंबर चार निवासी रिश्ते के मामा ने अपने घर एक कार्यक्रम को लेकर की गई दावत पर सोमवार बुलाया था। लेकिन खुर्शीद ने इस दावत में जहांगीर को बुलावा नहीं दिया। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जहांगीर ने अपने बड़े भाई जाकिर को पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में बुलाया। यहां दावत के बुलावे को लेकर दोनों में विवाद और मारपीट होने लगी। जहांगीर का कहना था कि जब दावत में उसे नहीं बुलाया गया है तो जाकिर भी वहां न जाए। जबकि जाकिर हर हाल में वहां जाने की बात कह रहा था। इस बात को लेकर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान जहांगीर ने जाकिर का गला दबा दिया जिससे जाकिर की मौत हो गई।
मौत के बाद रचा ड्रामा
पुलिस के मुताबिक मोहल्ले वालों के मुताबिक घटना के बाद से पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जहांगीर व उसकी पत्नी रोने, चिल्लाने लगे और कहने लगे कि जाकिर की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। इस पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर जाकिर के अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक जाकिर के मामा असालतपुरा निवासी रईस अहमद ने जहांगीर पर जाकिर की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर जहांगीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। एसएचओ ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। वहीं मोहल्ले में जमीन के लालच में इस हत्या को अंजाम देने की भी चर्चा रही। कुछ लोगों का कहना था कि जाकिर की कुछ जमीन भी है। हालांकि एसएचओ का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या दावतनामे को लेकर हुए विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। अन्य तथ्यों पर भी जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें