फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डबल डेकर एक्सप्रेस में महिला यात्रियों में विवाद

Sat, 29 Apr 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आनंद विहार से लखनऊ के लिए चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस में दो महिला यात्रियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जीआरपी को संभालना पड़ा।
विज्ञापन

एक महिला यात्री द्वारा सूटकेस उतारते समय दूसरी महिला के बच्चे के लग गया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने दूसरे की वीडियो बना ली। घटना गाजियाबाद के पास हुई, लेकिन उनका झगड़ा बढ़ता गया। किसी यात्री ने कंट्रोल को सूचना दी तब मुरादाबाद में जीआरपी ने मामले को संभाला। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन आधे घंटे खड़ी रही। जीआरपी के सिपाहियों ने दोनों महिलाओं को समझाया। एहतियातन एक सिपाही को उनके साथ बरेली भेजा गया। जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि बरेली में महिला ने तहरीर देने की बात कही। इसके चलते सिपाही को साथ भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें