स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम के प्रभारी रघुवीर सिंह ने कहा कि हालांकि, अभी तक किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। होम आइसोलेट मरीजों को सुबह और शाम और क्वारंटीन लोगों को हर दूसरे दिन फोन किया जा रहा है।
आइसोलेट लोग का ऑक्सीजन लेवल, बुखार, खांसी, जुकाम, सांस फूलने जैसे कोई लक्षण हैं या नहीं, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्रोटोकॉल के हिसाब से दवाएं, विटामिन डी और सी की प्रचुर मात्रा वाले फलों, जूस के सेवन के साथ योग करने की सलाह दी जा रही है। घबराहट की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे लोगों का हौसला बढ़ाया जा रहा है।
बुद्ध विहार, सेक्टर एक निवासी 25 वर्षीय संक्रमित युवक ने बताया कि वह 27 जुलाई को रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आया था। उसमें कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन दोस्तों के साथ एहतियातन चेकअप करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
वह बिल्कुल ठीक है। कंट्रोल रूम से पूछताछ को फोन आता है। नगर निगम की टीम भी सैनिटाइजेशन कर गई। छह अगस्त तक उसके होम आइसोलेशन की अवधि है।
गोविंद नगर निवासी 19 साल की युवती ने बताया कि उसके माता एवं पिता समेत परिवार में 11 सदस्य संक्रमित हैं। माता-पिता टीएमयू में भर्ती हैं। 25 जुलाई को एंटीजन टेस्ट से नौ लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
किसी में लक्षण नहीं हैं और नौ लोग होम आइसोलेट हैं। कंट्रोल रूम से सुबह और शाम फोन कर पूछताछ करते हैं। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं और चार अगस्त तक होम आइसोलेट रहना है।
स्टेशन रोड बिलारी निवासी 31 वर्षीय युवक 26 जुलाई को एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आया। युवक ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके पॉजिटिव आने पर परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई गई और रिपोर्ट निगेटिव आई।
26 जुलाई से वह होम आइसोलेट है और कोई परेशानी नहीं है। कंट्रोल रूम से रोजाना फोन आता है। इम्युनिटी बढ़ाने की सलाह देते हैं।