फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एमडीए के जेई के खिलाफ जांच में ठेकेदार के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र में एमडीए के जेई व उसकी टीम की ओर से निर्माण मजदूरों के साथ मारपीट करने के मामले की जांच करने के लिए सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार सुनील कुमार के बयान दर्ज किए। अभी इस मामले में मजदूरों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

पाकबड़ा क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत में सीएनजी पंप के सामने दुकानों का निर्माण करते समय 27 फरवरी की शाम को एमडीए के जेई देवेंद्र सिंह हाथ में डंडा लेकर पहुंचे थे। ठेकेदार सुनील कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि जेई व उनकी टीम के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसके कारण दूसरी मंजिल से दो मजदूर नीचे गिर कर चोटिल हो गए थे। कई दिनों अस्पताल में रहने के बाद अब मजदूर अपने घर पर हैं लेकिन मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ हाइवे को सौंपी। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को शिकायतकर्ता सुनील कुमार को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने फिर मजदूरों के साथ हुई घटना को दोहराया है। जांच अधिकारी मजदूरों के बयान भी दर्ज कर रहे हैं, चोटिल श्रमिकों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और दर्ज बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें