फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भगतपुर थाने से ठेकेदार काट ले गया हरे पेड़, इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भगतपुर थाने से ठेकेदार हरे पेड़ काट ले गया और इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को इसकी भनक तक नहीं लगी। एसएसपी ने पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को निलंबित कर उनकी जगह संजय पांचाल को नया प्रभारी बना दिया है। इसके अलावा कृष्ण कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


भगतपुर थाने में पुलिस कर्मियों के लिए बैरक का निर्माण किया जाना है। थाने परिसर में यूकेलिप्टिस के कई पेड़ खड़े थे। एसएसपी के आदेश पर वन विभाग से थाने में खड़े 12 पेड़ कटवाने के लिए अनुमति ली गई थी। ठेकेदार ने 12 की बजाए 16 हरे पेड़ काटवा लिए। एसएसपी के पास इस मामले की शिकायत पहुंच गई। उन्होंने सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार से इस मामले की जांच करने के आदेश दिए। सीओ ने थाने पहुंचकर जांच पड़ताल की और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। सीओ की जांच में सामने आया है कि अनुमति से 4 पेड़ अधिक काटे गए हैं।
सीओ ने एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी। एसएसपी ने थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से पेड़ों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने चार पेड़ अधिक काटे जाने की जानकारी से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने खुद ही अधिक पेड़ काट लिए हैं। ठेकेदार चार पेड़ अधिक काट ले गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई, तब कृष्ण कुमार कोई जवाब नहीं दे पाए। एसएसपी ने बताया कि भगतपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को निलंबित कर इंस्पेक्टर संजय पांचाल को थाना प्रभारी बनाया गया है। संजय पांचाल अब तक एसएसपी के पेशकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें