फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को फैक्ट्री मालिक ने दिनदहाड़े पीट- पीटकर मार डाला, बचाने आया बेटा भी घायल

Tue, 07 May 2019 11:43 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

टाइल्स फैक्टरी से टाइल्स लेने से इनकार करने पर फैक्टरी स्वामी ने अपने साथियों के साथ नगर पंचायत के पंजीकृत ठेकेदार और उसके पुत्र पर हमला बोल दिया। पीट -पीट कर ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया। उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों को देख हमला करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


ठेकेदार की हत्या की सूचना पर मसवासी चौकी इंचार्ज राजेश कौशिक मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों सहित सूचना परिजनों को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया जबकि घायल पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक ठेकेदार के पुत्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी  इरफान मियां (55)  जो नगर पंचायत मसवासी में पंजीकृत ठेकेदार के रुप में कार्य कर रहे थे। इस समय वह मसवासी क्षेत्र में इंटरलाकिंग टाइल्स से मार्ग का निर्माण कर रहे थे। सोमवार की सुबह ठेकेदार इरफान मियां अपने पुत्र गुफरान मियां के साथ स्वार से मसवासी अपने निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। अपने मजदूरों को काम बताकर वह मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग पर आकर एक जगह पर बैठ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान गांव मानपुर उत्तरी निवासी जाकिर अली जिसकी मानपुर में अपनी टाइल्स फैक्टरी है। वह अपने भाइयों आसिफ अली, साजिद अली नासिर अली व जमील पुत्र दिलावर को साथ ले मौके पर आ गए और गाली गलौज करते हुए अपनी टाइल्स फैक्टरी की ही टाइल्स लगाने का दवाब बनाते हुए पहले से रखी टाइल्स को डंपर में भरवाना शुरु कर कार्य कर रहे मजदूरों को खदेड़ दिया।

Trending Videos

ठेकेदार और उसके बेटे ने उनकी फैक्टरी की टाइल्स घटिया सामग्री से बनी होने के कारण खरीदने से मना कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर टाइल्स फैक्टरी मालिक, उसके भाइयों और साथ में आए युवकों ने ठेकेदार और उसके बेटे को लात-घूसों, डंडों से मारना पीटना शुरु कर दिया।

बेटे ने पिता को बचाना चाहा तो उसे भी धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। ठेकेदार को लगातार बेरहमी से पीटते रहे । चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर उक्त लोग ठेकेदार को अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मसवासी पुलिस ने घायल ठेकेदार और उसके बेटे को उपचार के लिए मसवासी पीएचसी भिजवाया जहां मौजूद चिकित्सक ने ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही सूचना परिजनों को लगी तो घर मे कोहराम मच गया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया और घायल बेटे गुफरान मियां की ओर से आई तहरीर के आधार पर टाइल्स फैक्ट्री स्वामी मानपुर उत्तरी निवासी जाकिर अली, आसिफ अली, साजिद अली, नासिर अली पुत्र जाफर अली एवं जमील पुत्र दिलावर के खिलाफ धारा 302, 307, 504, 506, 147, 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी केमरी वीके पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल के साथ नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस को पकड़ में नही आ सका। 

 
विज्ञापन

अन्य ठेकेदारों पर भी बनाता था अपनी फैक्टरी से ही टाइल्स खरीदने का दवाब

बताते है कि टाइल्स फैक्टरी स्वामी दबंग व्यक्ति है। अन्य ठेकेदारों के अनुसार वह उन पर भी लगातार अपनी टाइल्स फैक्टरी से ही टाइल्स खरीदने का दवाब बनाता रहता है, जबकि उसकी कंपनी की टाइल्स महंगी और घटिया है। बाहर से उन्हें कम मूल्य में गुणवत्तायुक्त टाइल्स मिल रही है। आए दिन वह झगड़े पर आमादा रहता है।

मृतक ठेकेदार के घायल बेटे गुफरान मियां ने बताया कि रविवार की शाम को भी उनकी साइड पर जाकर टाइल्स उनसे न खरीदने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी जिसे उसके पिता ने नजर अंदाज कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें