ठाकुरद्वारा। नगर के रतूपुरा चौराहे पर मोहम्मद शफी इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। टांडा आलम के अंकित ने बताया कि तीन दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था। आज पर्ची मिल गई है। बैजनाथपुर के सुशील कुमार ने बताया कि 25 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग की थी आज पर्ची दी गई है। गांव तरफ दलपत के पंकज कुमार, राघूवाला के तेजपाल सिंह ने कहा कि उन्हें सिलिंडर के साथ 175 रुपये का पाइप भी जबरन दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार और जयवीर सिंह का कहना है कि पांच वर्ष में सिलिंडर का पाइप बदलना जरूरी होता है। इसलिए एजेंसी से उपभोक्ताओं को अच्छी क्वालिटी का पाइप दिया जाना सही है। उन्होंने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर की डिमांड एजेंसी से संबंधित उपभोक्ताओं से संपर्क कर मुरादाबाद भेजी जाएगी। तभी सिलिंडर आएंगे। संवाद
शादी विवाह में सिलिंडर के लिए भटक रहे लोग
ठाकुरद्वारा। शादी विवाह में सिलिंडर न मिलने से लोग परेशान है। अभी तक एजेंसियों पर कामर्शियल सिलिंडर भी नहीं आए हैं। मंगलवार को ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद फरीद ने एसडीएम से मिलकर शनिवार को अपनी बेटी की शादी के लिए गैस सिलिंडर दिलवाने की मांग की तो एसडीएम ने कहा कि अभी तक इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि डीएसओ के माध्यम से शादी के लिए सिलिंडर मिल सकते हैं। संवाद
फोटो 2 ठाकुरद्वारा नगर में रतूपura चौराहे पर शफी इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन