फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जयंतीपुर मेें निर्माणाधीन मकान की जमीन पर मालिकाना दावा करते हुए दबंगों ने बुलडोजर चला दिया। निर्माणाधीन मकान के मालिक ने विरोध किया तो दबंगों ने उसे पीट कर भगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद और 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले मेें आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जयंतीपुर निवासी पवन सैनी अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। इस जमीन को दीपक समेत अन्य लोगों ने अपना बताते हुए निर्माणाधीन मकान पर रविवार को बुलडोजर चलवा दिया। मकान तहस नहस हो गया, दबंगों के डर से आसपास के लोग कुछ कहने या पूछने की हिम्मत नहीं जुटा सके। घटना की जानकारी मिलने पर पवन सैनी मौके पर पहुंचे। दबंगों ने उसे मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पवन ने मझोला थाने में राम भरोसे, दीपक, उमेश, अजय, अर्जुन, अर्पित और उसके पिता कुलदीप के खिलाफ नामजद और 16 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 506 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें